महिला आयोग की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
महिला आयोग की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बुधवार को चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन का निरीक्षण किया विधवा और बेसहारा महिलाओं से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली।
इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। कहा कि समाज आज महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। जो चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि आज वृद्ध माताओं को अपने साथ रखने की बजाय बच्चे उन्हें वृद्धाश्रम एवं महिला आश्रय सदनों में भेजने की प्रवृत्ति की ओर बढ़ रहे हैं।