आगरा में ताजगंज इलाके से गुजरे एक नाले में गाय का कटा सिर मिलने से हंगामा खड़ा हो गया। हिंदूवादी संगठन के लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा काटा।
हिंदूवादी संगठन मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। तहरीर थाने में दी गई है। वहीं आगरा के ही मारूती स्टेट इलाके में एक मैरिज होम में गो मांस मिलने पर तीन पर केस दर्ज किया गया है।
ताजगंज इलाके में नाला शहर के कई क्षेत्रों से होकर आता है। बुधवार सुबह कुछ लोगों ने शमसाशन घाट चौराहे पर नाले में गाय का सिर देखा तो लगा कि गाय नाले में फंस गई है।