फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीएम मोदी की इस योजना का खूब लाभ उठा रहीं महिलाएं, इस तरह बचा रहीं पैसा; पुरुषों को पछाड़ दिया

Fri, 25 Sep 2026 10:07 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत महिलाओं ने बैंक खाते खुलवाने में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। जिले के 20.48 लाख खातों में 11.10 लाख महिलाओं के और 9.38 लाख पुरुषों के खाते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जनधन योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंक खाते खुलवाने में महिलाओं ने जिले में पुरुषों को पछाड़ दिया है। कुल 20.48 लाख जनधन खातों में से 11.10 लाख खाते महिलाओं के हैं, जबकि पुरुषों के खातों की संख्या 9.38 लाख है। ऐसे में माना जा रहा है कि महिलाएं बचत को लेकर पुरुषों की अपेक्षा अधिक जागरूक हो रही हैं।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के आंकड़े बताते हैं कि महिलाएं बचत और बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने में अधिक सक्रिय हो रही हैं। जिले में कुल 20,48,865 जनधन खाते हैं। इन खातों में कुल 95,466.09 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा है और 12,77,813 लाभार्थियों को रुपे कार्ड जारी किए जा चुके हैं। जिले के 17.61 लाख से अधिक खाते आधार से जुड़ चुके हैं। वहीं, इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह का कहना है कि जनधन खातों के लिए महिलाओं में रुझान अधिक है। गांव गांव शिविर और बैठकों के माध्यम से उन्हें लगातार जागरूक किया जा रहा है।

शून्य बैलेंस पर खुलता है खाता
जनधन योजना के तहत शून्य बैलेंस पर बैंक खाता खोला जाता है। खाताधारकों को जमा राशि पर ब्याज, मुफ्त रुपे डेबिट कार्ड और 2 लाख रुपये का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। साथ ही, सरकारी योजनाओं की सब्सिडी सीधे जनधन खाते में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें