फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में फेंका शव, परिवार सहित पति फरार

Wed, 21 Aug 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
थाना लाइनपार के गांव गुदाऊ में खेत में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना लाइनपार के गांव गुदाऊ में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को पहले भूसे में छिपाया गया फिर खेत में फेंका गया। पुलिस ने पति पर हत्या का शक जताया है। महिला के ससुरालीजन फरार हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस को गांव गुदाऊ में हत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना लाइनपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पहले महिला के घर में शव को तलाशती रही लेकिन, शव नहीं मिला। पुलिस को घर में लगे भूसे के ढेर पर खून के निशान लगे मिले तो पुलिस ने भूसे के ढेर में महिला के शव को तलाशा लेकिन कोई शव नहीं मिला। 

जिस रास्ते पर भूसा फैला पड़ा था पुलिस उसी रास्ते से बहादुर सिंह की ठार के पास खेत में पहुंची। यहां महिला का शव पड़ा हुआ था। महिला का नाम मामूली देवी (30) पत्नी पप्पू है। महिला के घर से उसके पति और अन्य परिजन फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर बलदेव सिंह के साथ-साथ थाना उत्तर, थाना दक्षिण और थाना लाइनपार का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। सीओ सदर बलदेव सिंह का कहना है महिला की हत्या पति ने ही की है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अवैध संबंध के शक पर हत्या हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें