फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब का ठेका बंद कराने गई पुलिस पर महिलाओं ने किया हमला, दरोगा घायल

Thu, 09 Mar 2023 08:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिसकर्मी होली पर बंदी के कारण अंग्रेजी शराब का ठेका बंद कराने गई थी, उसी समय महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना अछनेरा में होली पर बंदी के दौरान खुले शराब के ठेके को बंद कराने पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने हमला कर दिया। डंडे लेकर पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। हमले में दरोगा घायल हुआ है।
विज्ञापन


गांव बबरौद में सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान रनवीर सिंह के मकान में स्थित है। रनवीर ही सेल्समैन है। होली पर बंदी के बाद भी उसने दुकान खोल रखी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रनवीर को शराब बेचते पकड़ा।

आरोप है कि इस पर पत्नी गुड्डी देवी और परिवार की अन्य महिलाओं ने पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर भी फेंके। इससे पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा। हमले में दरोगा रज्जन बाबू घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस पर हमले की सूचना पर थाने से पहुंची। इसके बाद पुलिसकर्मी गांव से निकल सके। दरोगा रज्जन बाबू की तहरीर पर रनवीर सिंह और उसकी पत्नी गुड्डी देवी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें