फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एकलव्य स्टेडियम में परखा महिला कबड्डी खिलाड़ियों का दमखम

विज्ञापन
कबड्डी ट्रायल
विज्ञापन
आगरा। अमरोहा में आयोजित होने वाली सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए ताजनगरी की महिला खिलाड़ियों ने मंगलवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपने दमखम और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के लिए जिला और मंडलीय स्तर का ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें आगरा की आठ और मथुरा की दस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मंडल के दो अन्य जिलों फिरोजाबाद और मैनपुरी से एक भी खिलाड़ी ट्रायल देने नहीं पहुंची। ऐसे में चयन प्रक्रिया में आगरा और मथुरा की खिलाड़ियों की ही भागीदारी रही। ट्रायल की जिम्मेदारी स्टेडियम की कबड्डी कोच विजयलक्ष्मी ने संभाली। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। हालांकि जिला कबड्डी संघ की ओर से भी चयनकर्ताओं के आने की बात कही गई थी, लेकिन संघ की ओर से कोई चयनकर्ता ट्रायल में नहीं पहुंचा। ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों के नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। संवाद
आज अमरोहा के लिए रवाना होगी टीम
अमरोहा में होने वाली सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम बुधवार को आगरा से रवाना होगी। ट्रायल के बाद खिलाड़ियों की तैयारियां प्रतियोगिता को लेकर केंद्रित हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें