फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेयजल संकट से भड़की महिलाएं, नगर पालिका कार्यालय पर फोड़े मटके

Wed, 27 May 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पेयजल समस्या से त्रस्त आक्रोशित महिलाएं नगर पालिका जाती हुई
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। कस्बे के कांदउवार क्षेत्र में पिछले कई महीनों से बनी पेयजल समस्या को लेकर मंगलवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से परेशान महिलाएं मटके लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंच गईं और जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यालय परिसर में मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं किया जा रहा। महिलाओं ने कहा कि भीषण गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।इस दौरान सभासद लोकन राजपूत, डंबर सिंह और डॉ. एसएस. खान भी मौके पर पहुंचे और महिलाओं के समर्थन में पालिका प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। सभासदों ने बताया कि कांदउवार क्षेत्र की अधिकांश आबादी पहाड़ी इलाके में निवास करती है, जहां नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं। कई बार अधिशासी अधिकारी और जलकल विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।



वहीं नगर पालिका अध्यक्ष शबनम एवं प्रतिनिधि मोहम्मद इस्लाम ने भी अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पिछले महीने ही अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता जलकल को क्षेत्र में नई बोरिंग कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। आरोप लगाया कि अधिकारियों की मनमानी के चलते क्षेत्रवासी पेयजल संकट झेलने को मजबूर हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें