फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए आखिर क्यों एसपी दफ्तर में महिला कांस्टेबल बोलीं, साहब अब नौकरी नहीं करनी है, लो इस्तीफा

Fri, 30 Aug 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
साहब! अब नौकरी नहीं करनी, थानेदार मनमानी ड्यूटी लगाते हैं। अब और बर्दाश्त नहीं होता, मेरा इस्तीफा मंजूर कर लीजिए। इसी अंदाज में गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंची महिला कांस्टेबल ने एएसपी को समस्या से अवगत कराया। अधिकारी के समझाने पर शिकायत लेकर आई कांस्टेबल थाने चली गई।
विज्ञापन


गुरुवार को घिरोर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल वर्षा थानेदार की शिकायत और अपना इस्तीफा लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। एसपी की गैर मौजूदगी वह अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के सामने पेश हुईं। उन्होंने बताया कि थानेदार मनचाही ड्यूटी लगा देते हैं।

छुट्टी को लेकर भी आनाकानी करते हैं। एएसपी ने पुलिस सेवा के दौरान दायित्वों के बारे में कांस्टेबल को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि धैर्य के साथ कार्य करें। नियम और कानून के अनुसार ही कार्य लिया जाएगा। किसी को भी अनावश्यक काम के लिए प्रेरित नहीं किया जाएगा। अधिकारी के समझाने पर महिला कांस्टेबल मान गई और थाने लौट गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें