फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में डायरिया का प्रकोपः राजकीय शिशु सदन में दो बच्चों की मौत, कई बीमार

Fri, 30 Aug 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से ग्रसित बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय शिशु सदन के बच्चे डायरिया की चपेट में आ गए हैं। दो की मौत हो गई है, जबकि 10 गंभीर बीमार हैं। इन्हें मथुरा और आगरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से बच्चे बीमार हैं लेकिन इन्हें उपचार दिलाने में भी देरी बरती गई। समय से इलाज न मिल पाने के कारण भी बच्चों की हालत बिगड़ी है। 


ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद में डायरिया का प्रकोप, 10 दिन में दो बच्चों की मौत, कई बीमार
विज्ञापन


मथुरा सिविल लाइन क्षेत्र में राजकीय शिशु सदन संचालित है। यहां 50 ये अधिक बच्चों में से करीब 30 बच्चों की आयु 2 से 3 वर्ष है। इनमें से अधिकांश बच्चे डायरिया की चपेट में आ गए हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

पहले तो स्थानीय स्तर पर इनका उपचार किया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ते देख सूचना बाल रोग विशेषज्ञ को दी गई। स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर छह बच्चों को आगरा स्थित एसएन मेडिकल कालेज भेजा गया।

इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई है। इसमें डेढ़ वर्ष का गोपाल और छह माह की अंशिका शामिल है। इसके अलावा यहां चार और बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

शिशु सदन में फैले इस डायरिया पर दो दिन के दौरान नियंत्रण न होने की स्थिति में छह और बच्चे इसकी चपेट में आ गए। इन्हें उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजकीय शिशु सदन के दो बच्चों की मौत और 10 के बीमार होने से अफसरों में खलबली मच गई है। डीपीओ अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि बीमारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें