बाह। जरार निवासी विवाहिता ने पारिवारिक परेशानियों से ऊबकर बुधवार को फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जरार में रहने वाली सिमी (32) के ससुर हजारी लाल बीमार रहते हैं। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसके पति संजय की भी नौकरी छूट गई थी। इन बातों से परेशान हो कर सिमी ने बुधवार को फंदे से लटककर जान दे दी।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि आर्थिक तंगी की चिंता में सिमी ने आत्मघाती कदम उठाया है। लोगों के मुताबिक सिमी नर्सिंग का कोर्स कर नौकरी की तलाश में भी थी।
इधर, सिमी की मौत से तीन बच्चे कुनाल (14), साहिल(9), गुंजन (6) के सिर से मां का साया छिन गया है। सूचना पर मायके वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। मायके वाले मौत के लिए ससुरालियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार पवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद