फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ी-लिखी बेटी ने दहेज लोभियों को सिखाया कड़ा सबक, राज्य महिला आयोग करेगा सम्मानित

Tue, 21 Jan 2020 02:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा में दहेज लोभियों को आइना दिखाने वाली युवती को राज्य महिला आयोग सम्मानित करेगा। बीटीसी की छात्रा इस युवती के निर्णय की हर कोई सराहना कर रहा है। लोगों का कहना है कि पढ़ी-लिखी बेटी ने दहेज लोभियों को कड़ा सबक सिखाया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के मंगोलपुरी के एक युवक से कस्बा की एक बेटी का रिश्ता तय हुआ। शनिवार रात बारात लेकर दूल्हा कस्बे में पहुंच गया। वरमाला की रस्म की तैयारी की जाने लगी। इसी बीच दूल्हे ने अतिरिक्त दहेज में एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर दी। 

इस पर दुल्हन ने दहेज का विरोध किया। उसने कहा कि वो जागरूक समाज की पढ़ी-लिखी बेटी है। दहेज की विरोधी है। उसके परिवार के लोग जो भी उसे और उसके ससुरालीजनों को सम्मान के साथ देंगे, उसे उपहार समझ कर रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के फैसले की तारीफ

लेकिन जब दूल्हा बाइक की जिद पर अड़ गया, तो युवती ने वरमाला डालने से इंकार कर दिया। समझौते के बाद दूल्हा बिना शादी के वापस चला गया। वहीं लोगों ने युवती के फैसले की जमकर सराहना की। अखबारों में सुर्खियां बनने के बाद राज्य महिला आयोग ने भी गंभीरता दिखाई है। 

राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने कहा कि दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों का सम्मान होना चाहिए। गंजडुंडवारा की बेटी ने दहेज का विरोध कर जागरूक महिला होने का परिचय दिया है। उसको प्रशस्ति पत्र देकर महिला आयोग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें