फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुरानी रंजिश में महिलाओं के बीच चले लाठी-डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बटेश्वर। बासौनी थाना क्षेत्र के गांव नीमडाड़ा में बृहस्पतिवार को पुरानी रंजिश में महिलाओं के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से चार महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया गया है कि सियाइच बटेश्वर निवासी किरण का मायका गांव नीमडाड़ा में है। वह कुछ दिनों से अपनी बहन शांति के साथ मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार शाम को पुरानी बात को लेकर किरण और शांति का परिवार की महिलाओं रजनी व मंजू से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। किरण, शांति, रजनी और मंजू घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें