फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछवां में महला को बच्चा चोर बताकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। कस्बे में कुछ लोगों ने रविवार को घी बेचने आई महिला को बच्चा चोर बताकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में तीन युवकों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है। इटावा के शास्त्री चौराहा निवासी माला देवी रविवार को थाना क्षेत्र के गांव धनमऊ में घी बेचने के लिए आईं थीं।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने महिला को देख कर बच्चा चोर की आवाज लगा दी। इसके बाद जमा हुए ग्रामीणों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला को छुड़ाकर थाने ले आई। पुलिस ने मामले में विवेक निवासी किन्हावर, विनय निवासी धनमऊ और विपिन निवासी नाका के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है।
थाना पुलिस का कहना है कि जो लोग इस तरह की अफवाह फैलाने के साथ भीड़ का लाभ लेकर मारपीट कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, कुरावली में सोमवार को दिवरई में डेरा बंजारा के पास एक मंदबुद्धि युवक साइकिल से सोनपापड़ी लेकर पहुंचा। बच्चों को बुलाकर सोनपापड़ी बेचने लगा। एक बच्चे अजीत ने सोनपापड़ी लेकर घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। जिस पर लोगों ने मारपीट कर उसे भगा दिया।
विज्ञापन

फतेहजंगपुर पहुंचकर भी युवक ने बच्चों को आवाज लगाकर सोनपपड़ी और टाफी दी। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। उसके थैले में टाफी, सोनपापड़ी मिली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुनील निवासी विशुनपुर कुरावली बताया। पुलिस के विशुनपुर में जानकारी करने पर चला युवक मानसिक रूप से कमजोर है। वह सोनपापड़ी तथा टाफी बेचने का काम करता है। पुलिस ने युवक को परिजनों को सौंप दिया है।
उधर, भोगांव के जवाहर नवोदय स्कूल में रविवार की रात 11 बजे एक महिला व पुरुष द्वारा बाउंड्री लांघकर स्कूल परिसर में घुसने की अफवाह फैल गई। जानकारी होनेे पर प्राचार्य सुषमा सागर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात में ही स्कूल पहुंची। काफी तलाश करने केे बाद भी महिला और पुरुष का पता नहीं चला।
सीओ प्रयांक जैन ने बताया प्राचार्य द्वारा स्कूल की दीवार फांदकर स्कूल में घुसने की बात बताई गई थी। एसडीएम पीसी आर्य का कहना है लोग अफवाहों से सावधान रहें। अफवाह फैलाने वालों की पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें