महिला और बच्चों को पीटा, घर में पत्थर फेंके
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। गांव मोहब्बतपुर लभौआ में आरोपियों ने एक महिला और बच्चों की पिटाई की। दरवाजा बंद करने पर आरोपियों ने घर में पत्थर फेंके। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर लभौआ निवासी धर्मवीर सिंह की पत्नी मधू ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले राहुल कुमार उसकी पत्नी ममता देवी, आरती देवी और ब्रजरानी ने रविवार को घर आकर गाली गलौज की। विरोध करने पर उन्हें व बच्चों को लाठी-डंडे से पीटा। किसी तरह से अपना बचाव करते हुए वह बच्चों को साथ घर के अंदर चली गईं और दरवाजा बंद कर दिया। तब आरोपियों ने घर में पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। करहल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।