फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान को रसूखदार नहीं काटने दे रहे धान की फसल

Wed, 16 Oct 2024 05:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान को रसूखदार नहीं काटने दे रहे धान की फसल
विज्ञापन

- नगला रमन निवासी दिव्यांग की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी


मैनपुरी। नगला रमन में एक किसान को उसके ही खेत से रसूखदार धान की फसल नहीं काटने दे रहे हैं। किसान को लाठी डंडे से पीटते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला रमन निवासी दिव्यांग प्रवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव स्थित उनकी जमीन की पैमाइश के बाद राजस्व टीम ने कब्जा दिलाया था। तभी से वह अपनी जमीन पर काबिज हैं और इस बार उन्होंने धान की फसल की है। फसल तैयार होने के बाद 11 अक्तूबर को वह खेत पर फसल काटने के लिए गए तो वहां मौजूद विपक्षी अजब सिंह, दुर्बेश, राजू और दिनेश ने उन्हें रोक दिया। उक्त लोगों ने किसान को लाठी-डंडे से पीट कर की। रात को असलहा लेकर आरोपी घर आए और धमकाते हुए कहा कि अगर फसल काटने के लिए आया तो तुझे व परिवार के लोगों को जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान ने बताया कि रसूखदारों की धमकी के बाद वह काफी भयभीत है। घर से बाहर निकलने में भी घबरा रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें