फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 09 Feb 2025 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मोहम्मदपुर नगरिया में महिला की मौत की सूचना पर जांच करने पहुंचे प्रभारी निरीक्षक। संवाद
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मोहम्मदपुर नगरिया में हुई घटना
- राजस्थान के अलवर में गांव के तीन लोगों के साथ रह रही थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर नगरिया की एक महिला के संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पति ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव मोहम्मदपुर नगरिया निवासी लता देवी (38) अलवर राजस्थान में एक फैक्टरी में काम कर रही थीं। वहां उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शनिवार को लता का शव एंबुलेंस से गांव मोहम्मदपुर नगरिया लाया गया। पति उदय प्रताप सिंह ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए थाने में तहरीर दी। उदय ने आरोप लगाया कि गांव की रहने वाली एक महिला सहित दो लोगों ने ही पत्नी की हत्या की है। पत्नी इन लोगों के साथ फैक्टरी में काम करने की कहकर दिवाली करने के बाद अलवर चली गई थी। चार बच्चों और परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि मौत बीमारी की वजह से हुई है। सूचना मिलने के बाद रविवार को प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। बताया कि वह गांव में जांच को गए थे। मौके पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लगेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें