फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाथरूम में नहा रही थी महिला, मकान मालिक के बेटे ने बनाया वीडियो, फिर की ऐसी करतूत...जीते जी मर गई वो

Mon, 28 Oct 2024 02:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

किराये के मकान में रह रही महिला का बाथरूम में नहाते हुए मकान मालिक के बेटे ने वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल करने लगा। उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।  

 
विज्ञापन
नहाते समय बनाया वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में मकान मालिक के पुत्र ने किरायेदार महिला को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया। महिला को बंधक बना कर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। उसे शादी का झांसा भी दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 

ब्लैकमेल कर किया शोषण
रुनकता की महिला पति और बच्चों के साथ इस्लाम नगर में कलुआ के मकान में किराये पर रहती थी। महिला का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व मकान मालिक के बेटे साहिल ने उनके नहाते समय वीडियो बना लिए थे। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसका शोषण शुरू कर दिया। जानकारी देने पर पति ने विरोध किया।

ये भी पढ़ें -  करहल उपचुनाव: 'रिश्तेदारी खत्म...पार्टी में कभी नहीं करेंगे शामिल', भाजपा प्रत्याशी अनुजेश पर बरसे शिवपाल सिंह

 


पति के साथ मारपीट कर भगाया
साहिल ने परिजन के साथ मिलकर पति को पीटकर घर से भगा दिया। उसे बंधक बना लिया। इसके बाद साहिल की मां ने उसे बेटे से शादी का झांसा देकर शांत करा दिया। साहिल से उसे एक बेटी पैदा हुई। दोबारा गर्भवती होने पर गर्भपात करवा दिया। आरोपी आए दिन मारपीट करने लगा। इससे परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत कर दी।

ये भी पढ़ें -  प्रेमिका का कत्ल: घर पर मिलने आया प्रेमी...फिर इस वजह से खेला खूनी खेल; लाश की हालत देख कांप गए घरवाले

 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
इंस्पेक्टर ट्रांसयमुना ने बताया कि साहिल, उसके पिता कलुआ, सितारा, सोनू, बाबी ,सीमा और रूबी पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें