फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गहनों से भरा बैग गायब...महिला ने मचा दिया शोर, लूट की सूचना पर दाैड़ी पुलिस; जांच में ये निकला मामला

Sun, 23 Feb 2025 12:18 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

महिला फिरोजाबाद से एत्मादपुर आई थी। तहसील चौराहे पर उतरने के बाद ऑटो चालक को रुपये दिए। अपने दो बैग और थैला उतारा। एक बैग छूट गया।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद से शनिवार शाम एत्मादपुर आई महिला का गहनों से भरा बैग ऑटो में छूट गया। किसी ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। इस पर फोर्स पहुंच गई। पुलिस ऑटो चालक की तलाश में लगी है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में ऑटो आ गया है।
विज्ञापन


नगला गिरवर, एत्मादपुर निवासी सत्येंद्र की पत्नी शालू का मायका शिकोहाबाद के आरोंज गढि़या में है। वह बुआ के बेटे की शादी में मायके गई थीं। शनिवार शाम को लौट रही थीं। उनके साथ छह साल की बेटी और एक साल का बेटा भी था। 

तहसील चौराहे पर उतरने के बाद ऑटो चालक को रुपये दिए। अपने दो बैग और थैला उतारा। मगर, गहने और रुपयों से भरा बैग नहीं उतार सकीं। अचानक ऑटो लेकर चालक भाग गया। शालू ने शोर मचाया। इस पर लोग जुट गए। 
विज्ञापन


मगर, ऑटो को नहीं पकड़ा जा सका। पुलिस को लूट की सूचना मिली। इस पर फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। मगर, मामला बैग ऑटो में छूटने का निकला। थाना प्रभारी का कहना है कि ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। महिला ने बैग में सात से आठ लाख रुपये गहने होने के बारे में बताया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें