उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के कस्बा बिचपुरी में रेलवे फाटक के पास शनिवार शाम करीब छह बजे ट्रक से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।