फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक्सप्रेसवे पर जान देने पहुंची महिला, पुलिस ने बचाया

Wed, 24 Dec 2025 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर जाने देने के इरादे से चढ़ी महिला को समझाती पुलिस व यूपीडा के अधिकारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डाैकी के गांव सीताराम की मढ़ैया निवासी गीता देवी घरेलू हिंसा से परेशान होकर मंगलवार को आत्महत्या के इरादे से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंच गईं। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक और मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंच गई और महिला को बचा लिया।
विज्ञापन




गीता ने पुलिस को बताया कि पति रमाकांत रोज शराब पीकर गाली-गलाैज और पीटता है। घर का राशन लाने के लिए भी रुपये नहीं देता है। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि महिला घरेलू हिंसा से मानसिक ताैर पर परेशान थी। इस तनाव में वह आत्महत्या करने के लिए पहुंच गई। गीता को समझाने के बाद थाने लाया गया जहां से उन्हें परिजन के साथ घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें