ताजमहल के मुख्य मकबरे में प्रतिबंध के बावजूद महिला पर्यटक ने डांस करते हुए रील बनाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एएसआई ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि की जा रही है।
ताजमहल के मुख्य मकबरे पर प्रतिबंध के बाद भी महिला पर्यटक नृत्य करते हुए रील बनाई। सोशल मीडिया पर रील वायरल हो रही है। एएसआई के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
ताजमहल परिसर में रील्स बनाने और मुख्य मकबरे के भीतर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसके बावजूद, मुख्य मकबरे के अंदर वीडियो बनाया गया। इससे पहले भी ताजमहल की मीनार पर रील बनाने का मामला सामने आ चुका है।