देवर की अश्लील हरकत का विरोध करने की विवाहिता ने जब पति से शिकायत की, तो पति ने उसे ही तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र की महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। देवर की अश्लील हरकत का विरोध करने पर पति के तीन बार तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मैटेरियल कारोबारी है पति
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 21 मार्च 2020 को अलीगढ़ के एक मैटेरियल कारोबारी के साथ हुआ था। शादी के बाद ससुराल में अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। इस कारण फरवरी 2024 से फरवरी 2025 तक मायके में रहना पड़ा। पिता के कहने पर पति ले गया। ससुराल में देवर और सास को पता था कि पति उनसे बात नहीं करता है। 13 जून को देवर ने कमरे में घुसकर अश्लील हरकत की। उन्होंने शोर मचाकर खुद को बचाया।
रातभर घर में बंधक बनाकर रखी पीड़िता
सास और पति ने चुप रहने को कहा पर उन्होंने पिता और भाई को बता दिया। थाने शिकायत करने जाने की बोलने पर रातभर घर में बंधक बना कर रखा। पिता ससुराल आए तो उन्हें अंदर नहीं आने दिया। सास के कहने पर पति ने तीन तलाक बोलकर भगा दिया। पति की सासनी गेट थाना की भुजपुरा चौकी में साठगांठ के चलते उनकी शिकायत नहीं दर्ज हुई। उन्होंने डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से शिकायत की। इसके बाद थाना न्यू आगरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।