फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह का हश्र: परिवार से लड़कर पाया जिस प्रेमी का साथ, उसने की ऐसी हैवानियत; कांप जाएगा आपका कलेजा

Tue, 29 Sep 2026 08:00 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में प्रेम विवाह के एक साल बाद विवाहिता को दहेज के लिए छत से फेंकने का आरोप पति और ससुराल वालों पर लगा है। घटना में महिला की दोनों टांगें टूट गईं, एसएन मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद दोनों पैरों में रॉड डाली गई हैं।
विज्ञापन
प्रेम विवाह का हश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज और परिवार से लड़कर एक युवती ने अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुना। आंखों में ढेरों ख्वाब लेकर प्रेमी से शादी के बाद जिंदगी की शुरुआत की लेकिन वही उसका जानी दुश्मन बन बैठा। आरोपी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया, जिसके बाद उसकी दोनों टांगे टूट गईं। एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती विवाहिता की दोनों टांगों में ऑपरेशन कर रॉड डाली गई हैं। अगले कुछ दिन महिला को बैसाखी के सहारे चलना पड़ेगा।
विज्ञापन




 

मामला थाना जगदीशपुरा का है। विसालगंज कलवारी की रहने वाली चिंकी ने दो साल तक प्रेम प्रसंग के बाद विसालगंज बिचपुरी रोड निवासी शिवा के साथ एक साल पहले शादी की थी। कुछ समय तक सब कुछ सही चला लेकिन एक दिन ससुराल वालों ने दहेज के लिए अपना असली रूप दिखा दिया। आरोप है कि विवाहिता से 50 हजार रुपये की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
 

चिंकी के परिजनों ने बताया कि 11 अगस्त की सुबह करीब साढ़े छह बजे ससुराल वालों ने उसको दहेज की मांग पूरा न होने पर पीटा। धमकाया कि यदि 50 हजार रुपये न मिले तो उसे छत से फेंक देंगे। आरोप है कि इसके बाद पति शिवा ने उसे उसी दिन घर की छत से नीचे फेंक दिया। इससे चिंकी की दोनों टांगे टूट गईं। वह दर्द से चीखने लगी। किसी तरह मामले की जानकारी चिंकी के जीजा विकास को हुई।

उन्होंने मौके पर पहुंच कर चिंकी को तत्काल एसएन मेडिकल में भर्ती कराया, जहां 13 अगस्त को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी दोनों टांगों में रॉड डाली है। साथ ही परिजन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
 
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि विवाहिता को छत से फेंकने के मामले में परिजन की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला अभी एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें