इसी दौरान लखनऊ की तरफ से आ रही एक्सयूवी 700 से स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। एक्सयूवी में इटावा डीएफओ विकास नायक, उनके चालक देवांश सहित तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे का गश्ती दल नंबर 4, पीआरबी 5618, नगला खंगर थाना पुलिस और सहायक सुरक्षा अधिकारी (पैकेज-2) फूल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस के जरिए सभी गंभीर घायलों को तत्काल सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान एक्सयूवी चालक देवांश और इटावा के डीएफओ विकास नायक की दुखद मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलते ही इटावा वन विभाग का स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारी सैफई अस्पताल पहुंच गए। अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद सुरक्षा टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर पुलिस चौकी भिजवाया, जिससे एक्सप्रेसवे पर यातायात पुनः सुचारू हो सका। डिप्टी एसपी सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि दुखद घटना हुई है। हादसे में डीएफओ इटावा सहित दो की मृत्यु हुई है।