फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: थाने में महिला दरोगा की पिटाई...पुलिसकर्मी बनाते रहे वीडियो, आखिर किसकी थी गलती; दर्ज होंगे बयान

Sat, 23 Aug 2025 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना में महिला दरोगा और महिला के बीच मारपीट हुई। इस दौरान पुलिसकर्मी वीडियो बनाते रहे। इस मामले में अब  हर पुलिसकर्मी से पूछताछ होगी।
विज्ञापन
पीड़ित महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना में पीड़ित महिला और दरोगा के बीच मारपीट के मामले की जांच अपर पुलिस उपायुक्त पूनम सिरोही ने शुरू कर दी है। दोनों ने जांच अधिकारी को अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। वहीं थाने में घटना के समय माैजूद पुलिसकर्मी और आम लोग भी जांच के घेरे में आएंगे। सभी से पूछताछ की जाएगी। थाना प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन


 

 ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की महिला के घर में 15 सितंबर 2024 को चोरी हुई थी। उन्होंने केस दर्ज कराया था। महिला मंगलवार को एसओ रोहित गुर्जर से मिलने थाने पहुंची। तभी घटना हुई थी। महिला ने वीडियो प्रसारित कर आरोप लगाया था कि पुलिस ने गुपचुप केस में एफआर लगा दी। थाने में जानकारी लेने पर पीटा गया। कपड़े फाड़ दिए। शांति भंग में चालान भी किया गया। महिला दरोगा मनीषा ने पिटाई की। थाना परिसर में पीड़िता और महिला दरोगा के बीच मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। 

पुलिसकर्मियों ने ही यह वीडियो बनाया था। पीड़िता ने रोते हुए न्याय की गुहार लगाता वीडियो प्रसारित किया था। मामले की जानकारी पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने अपर पुलिस उपायुक्त पूनम सिरोही को जांच के आदेश किए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को पीड़िता से बात की। पूरी घटना की जानकारी ली। 
 
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि महिला ने यही बताया कि थाने में उसकी पिटाई की गई। वह बस वीडियो बना रही थी। मोबाइल भी कब्जे में ले लिया गया। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उधर, महिला दरोगा ने भी अपने बयान दर्ज कराए हैं। अन्य पुलिसकर्मियों और आम लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस आयुक्त को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें