आगरा की भारतीय स्टेट बैंक की छीपीटोला स्थित हाउसिंग लोन शाखा के लापता वरिष्ठ क्लर्क सुरेंद्र पाल सिंह बृहस्पतिवार रात को थाना रकाबगंज पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि एजीएम के उत्पीड़न की वजह से तनाव में चल रहे थे। इस कारण घरवालों को बिना बताए मथुरा चले गए थे।