फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को रस्सी से गला घोंटकर मारा: माथे और आंख पर भी मिले चोट के निशान, पति पर हत्या का आरोप

Sat, 17 Oct 2026 09:51 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

घर में महिला का शव पड़ा मिला। परिजन के अनुसार माथे एवं आंख पर चोट के निशान थे। निशान नीले पड़ गए थे। गले में रस्सी का फंदा कसे होने के निशान मिले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में नवरात्र में देवियों के पूजन के बीच एक महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। इस वारदात से दो बेटियों शिखा एवं शिवन्या के सिर से मां का साया भी छिन गया है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान और मां का आंचल छूटने से बेहाल बेटियों को देखकर मायकेवालों ने गुस्सा जताते हुए पति पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बरौली अहीर के रजरई की ऊषा की शादी वर्ष 2012 में खेड़ा राठौर के शांतीनगर गांव के पूरन सिंह के साथ हुई थी। दोनों के 4 बच्चे शिखा (12), शिवन्या (9), आशू (7), प्रिंस (4) हैं। मृतका के पिता शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह 11 बजे उन्हें भांजे अजय से सूचना मिली थी कि ऊषा के साथ कुछ गलत हो गया है। कई बार कॉल किए जाने पर भी बात नहीं हुई तो वह मौके की ओर दौड़ लिए। घर में ऊषा (32) का शव पड़ा हुआ था। माथे एवं आंख पर चोट के निशान थे। निशान नीले पड़ गए थे। गले में रस्सी का फंदा कसे होने के निशान मिले हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि मारपीट के बाद ऊषा की गला घोंट कर हत्या की गई है। उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि कई बार ऊषा के साथ उसने मारपीट भी की है। हर बार समझाने के बाद भी उसका ढर्रा नहीं बदला और बेटी की जान ले ली। मौके पर पहुंची खेड़ा राठौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खेड़ा राठौर पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने का आश्वासन दिए जाने पर हंगामा कर रहे परिजन शांत हुए।
विज्ञापन



गले में फंदा कसने से महिला की मौत एवं उसके शरीर पर चोट के निशान दिखने पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। -जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें