फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV में कैद महिला की करतूत, आंखों के सामने से पार किए सोने के कंगन

Fri, 25 May 2018 08:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद महिला की करतूत
विज्ञापन
मथुरा शहर के कोषदा ज्वैलर्स पर जेवरात खरीदने आई दो महिलाएं सोने के चार तोले के कंगन चुरा ले गईं। गुरुवार रात को जेवरातों की गिनती पर चार कंगन कम मिलने पर हड़कंप मचा। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में सोने के कंगन चोरी करते हुए दो महिलाएं दिखाई दे रही हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। ज्वैलर्स ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

मथुरा-आगरा मार्ग पर श्यामसुंदर बंसल का कोषदा ज्वैलर्स का शोरूम है। गुरुवार शाम को दो महिलाएं जेवरात खरीदने के लिए आईं।  इन महिलाओं ने जेवरात देखने के दौरान चार तोले के सोने के कंगन पार कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों महिलाएं चली गईं। रात में ज्वैलर्स ने जेवरातों की गिनती की तो चार कंगन कम मिलने पर वो दंग रह गया। कर्मचारियों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाला।  

सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाओं में एक सोने के चारों कंगन चोरी करते दिख रही हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। पीड़ित ने चार कड़े 1.20 लाख के बताए हैं।

ज्वैलर्स माधव बंसल की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें