फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने खुद को गोली से उड़ाया

Tue, 24 Mar 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 शाहगंज के ग्यासपुरा में भाभी से कहासुनी होने पर युवती ने खुद की कनपटी पर गोली मार ली। घरवालों ने उसे उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद में युवती ने आत्महत्या की है। तमंचा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

ग्यासपुरा निवासी निशा पुत्री चौधरी रसीद उर्दू की पढ़ाई कर रही थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार सुबह उसकी भाभी से कहासुनी हो गई थी। इस पर भाई नसीम ने उसेे डांट दिया। बाद में काफी समझाया भी था। इसके बाद निशा कमरे में चली गई। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो हड़कंप मच गया। घरवाले पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ी थी। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। उसेे देहली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि युवती के पास तमंचा कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल परिवारीजन कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। विवाद की वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें