फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरार

Sat, 29 Feb 2020 07:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में शुक्रवार रात एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पति ने अनैतिक संबंध के विरोध पर वारदात को अंजाम दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वारदात के बाद से ही पति फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


भरतपुर के डीग थाने के गांव सहारई निवासी रोशन सिंह की पुत्री रेखा की शादी वर्ष 2010 में थाना कागारौल के गांव नगला परमाल निवासी नेत्रपाल सिंह पुत्र राजन सिंह से हुई थी। रोशन सिंह का आरोप है कि उनके दामाद नेत्रपाल के किसी लड़की के साथ संबंध हैं। 

रेखा इसकी शिकायत मायके में की थी। बताया कि इसे लेकर नेत्रपाल को कई बार समझाया भी गया था, लेकिन वह पत्नी के साथ ही मारपीट करने लगा था। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


इसी दौरान नेत्रपाल ने पत्नी रेखा को तमंचा से गोली मार दी। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। पर, उसकी मौत हो चुकी थी। पिता रोशन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नेत्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

वारदात के बाद शादी में जाने का किया था नाटक

घटना के बाद लोगों ने बताया कि नेत्रपाल ने कमरे का गेट अंदर से बंद करके बराबर वाले कमरे से निकलकर किसी शादी में जाने का नाटक किया। थोड़ी देर बाद लौटकर पुलिस को घर में बदमाशों द्वारा लूट की सूचना दी। 

सूचना पाकर एसओ कागारौल राकेश कुमार मय पुलिस फोर्स पहुंचे। थोडी देर बाद एसएसपी बबलू कुमार, पुलिस अधीक्षक देहात के अलावा क्षेत्राधिकारी अछनेरा, थानाध्यक्ष मलपुरा भी आ गए। 

एसओ ने बताया कि थोड़ी ही देर बाद लूट की सूचना देने वाला नेत्रपाल ने ही कबूल कर लिया कि पत्नी रेखा की हत्या उसी ने की है। हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया।   

रेखा के तीन बच्चे हैं

मृतका रेखा के तीन बच्चे वैष्णवी (8), अर्पिता (6) और पुत्र रचित (3) हैं। मां की मौत के बाद तीनों परेशान हैं। रो-रोकर उनकी हालत खराब है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें