आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के असद गली में परचून की दुकान चलाने वाली महिला की क्षेत्रीय युवक और उसके परिजन ने पिटाई की। बचाने आए देवर को भी पीट दिया। विवाद के वीडियो वायरल हुए हैं।
पीड़िता वंदना ने बताया कि वह दोपहर में दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान राकेश अपने दो साथियों के साथ सामान लेने आया। उन्होंने राकेश से बकाया 2500 रुपये मांगे। आरोप है कि इस पर राकेश गालीगलौज करने लगा। उसने अपने परिजन को बुला लिया और मारपीट की। उनका देवर लोकेश बचाने आया तो उसे भी पीटा। दोनों के सिर पर चोट हैं। भीड़ जुटने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद