फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बहाने से महिला का किया यौन शोषण, अब उसकी बेटी पर बुरी नजर

Thu, 22 Mar 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में एक युवक पर आरोप है कि उसने पहले एक महिला का यौन शोषण किया। इसकी वीडियो क्लिप बना ली। अब उसकी बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा है। 
विज्ञापन


महिला ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। महिला का पति जेल में बंद है। कुछ दिन पहले पति से मुलाकात कराने के बहाने दीन दयाल नामक एक युवक महिला को अपने साथ ले गया था। 

दो-चार बार मुलाकात कराने के बाद एक दिन धोखे से उसे मंदिर ले गया और वहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। महिला का कहना है कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन मजबूरी में चुप रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदनामी के डर से किसी को बताया नहीं। इसके बाद दीनदयाल उसका यौन शोषण करने लगा। उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। महिला के तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा है। 

बड़ी बेटी की उम्र 18 साल है। महिला का आरोप है कि अब आरोपी धमकी दे रहा है कि उसकी शादी बड़ी बेटी से कराए वरना उसकी वीडियो नेट पर डाल देगा। दीनदयाल की धमकी से पूरा परिवार डरा हुआ  है।

थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि महिला की तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही     है। उधर, तहरीर का पता चलते ही आरोपी घर से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें