फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान महिला ने लगाई आग, पुलिस में शिकायत करने पर मिली थी धमकी

Tue, 04 Jun 2019 11:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
fire - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
छेड़छाड़ से परेशान विवाहिता ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


घायल महिला ने दो दिन पूर्व ही पुलिस में दो युवकों के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसको लेकर आरोपी उसे धमकियां दे रहे थे। अभी तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला दो जून को घर से जा रही थी। इस दौरान गांव के ही दो युवकों ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन


किसी तरह वह बचकर घर पहुंची थी तथा घटना की जानकारी अपने पति को दी थी। परिजनों के साथ विवाहिता ने थाने पहुंचकर आरोपी रामू उर्फ बौहरे व उसके एक साथी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोप है कि महिला के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपी उस पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने लगे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उसके घर पहुंचे और उससे फिर छेड़छाड़ की। 

छेड़छाड़ से परेशान विवाहिता ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। विवाहिता को परिजन टूंडला लाए जहां से आगरा रेफर कर दिया। महिला 80 प्रतिशत झुलस गई है। 

महिला के परिजनों का आरोप है कि आरोपी के धमकाने की शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने सिर्फ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अभी तक नहीं पकड़ भी नहीं सकी है। 
 
विज्ञापन

प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी का कहना है कि छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर पहले ही हो चुकी है। एक-दूसरे के घर आमने-सामने होने पर दोनों पक्ष आपस में समझौता कर रहे थे। इससे नाराज होकर महिला ने खुद को आग लगा ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें