फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में साड़ी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, घर में मची चीख-पुकार

Sun, 09 Sep 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
एटा में एक महिला का शव रविवार को उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। वो दो दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। मायका पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना मिरहची में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

 
मिरहची क्षेत्र के गांव साउसपुर निवासी अनीता (35) पत्नी बलवीर का मैनपुरी जिले के कुरावली में मायका है। दो दिन पहले ही मायके से आई थी। रविवार को साड़ी के फंदे से उसका शव लटका मिला। ससुराल वालों ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। 

सूचना मिलते ही मायके वाले रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। जहां महिला के पिता लालताप्रसाद ने उसकी हत्या करने की आशंका जताते हुए मामले की शिकायत मिरहची पुलिस को दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अनीता का पति बलवीर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में नौकरी करता है। दोनों के दो बेटी और एक बेटा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें