फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में ऑटो चालक की मौत का मामला: परिजनों ने खुद पर उड़ेला केमिकल, पुलिस से झड़प, महिला घायल

Sat, 05 Feb 2022 01:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मंडी सईद खां (नाला बुढ़ान सैय्यद) निवासी ऑटो चालक की मौत के बाद आक्रोश थम नहीं रहा है। शनिवार को परिजनों ने घटिया आजम खां मार्ग पर जामकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई। 
 
विज्ञापन
महिला के सिर में लगी चोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मंडी सईद खां में ऑटो चालक की मौत के मामले में कार्रवाई ना होने पर शनिवार को मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटिया आजम खां मार्ग पर जाम लगा दिया। इंसाफ नहीं वोट नहीं का बैनर लगाकर धरने पर बैठ गए। बाद में बड़ी संख्या में लोग हरी पर्वत की तरफ जाने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान एक महिला सरस्वती देवी घायल हो गई। 

विज्ञापन


उनका आरोप है कि एक दरोगा ने डंडा मार दिया, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। परिजनों में काफी गुस्सा है। पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है। एक युवक को पकड़ने के दौरान भी पुलिस से खींचतान हुई। पुलिस ने लाठियां फटकार दीं। उसके बाद महिलाओं को रोक दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने अपने ऊपर केमिकल भी उड़ेल लिया। उन्हें किसी तरह पुलिसकर्मियों ने रोका बच्चे पर भी केमिकल गिर गया।

संजय प्लेस में पुलिस के पीछा करने पर नाला बुढ़ान सैय्यद निवासी ऑटो चालक भगवान दास राठौर की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस पिटाई से मौत हुई है। पीड़ित परिवार के साथ मोहल्ले के लोग भी आ गए हैं। उन्होंने मुआवजे की मांग की है। गुरुवार को मृतक की पत्नी और बच्चों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओें और पुरुषों ने सीओ हरीपर्वत कार्यालय का घेराव किया था। आज फिर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें