सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि गैंग के चार सदस्य सतीश पुत्र लक्ष्मण निवासी अधियाना, पानीपत, हरियाणा, भोला पुत्र नेत्रपाल निवासी शांति आश्रम, डैगरा, जमुनापार, इसके भाई गब्बर व रोहित की गिरफ्तारी मंगलवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान की थी। इन्हीं की निशानदेही पर बृहस्पतिवार को भोला की मां शारदा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया अब शारदा के चौथे बेटे मनोज व उसके दोस्त की तलाश है।
पूरा परिवार अपराध में लिप्त, अब संपत्ति होगी सीज
इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गिरोह में परिवार की महिलाएं भी पुरुषों के साथ अपराध में बराबरी की भूमिका अदा करती हैं। शारदा देवी और उसकी चार बहू भी अपराध में रोहित, मनोज, भोला और गब्बर का साथ देती हैं। रिफाइनरी क्षेत्र में चोरी से पूर्व रोहित ने अपनी पत्नी के साथ बाइक पर बैठकर रेकी की थी। पुलिस की ओर से अब इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत इनके द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को सीज किया जाएगा। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गैंग ने हाल में एक प्लाट खरीदा है, जिसका चोरी की रकम से सौदा किया। इससे पूर्व एक लोडर वाहन खरीदा था, जिसे चोरी की वारदात में इस्तेमाल करते थे।
ये भी पढ़ें - UP: लेडी कांस्टेबल ने थाने में ही मुंशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फाड़ दी वर्दी; वजह जानकर अधिकारी भी हैरान
सीसीटीवी के सहारे पकड़े गए अपराधी
पुलिस ने 20 दिन की मेहनत से इस वारादात का खुलासा किया। इसमें सीसीटीवी से मिले सुराग अहम रहे। इसके साथ ही जमुनापार इलाके के कुछ अपराधी, जो चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। उनको भी रडार पर लिया गया। दोनों कड़ियों को सर्विलांस के साथ जोड़ते हुए वारदात का खुलासा किया गया है।