फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा किला के पास महिला की हत्या, शव से चंद कदम दूर मिली साड़ी, रेप की आशंका

Sat, 07 Jul 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा किला के सामने पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे झाड़ियों में शुक्रवार को महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी ईंट से सिर कुचलकर निर्मम हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलाकर जांच कराई। खून से सनी ईंट बरामद कर ली गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की उम्र तकरीबन 30 साल है। वो अर्द्धनग्न हालात में थी। पैरों में बिछुए और पायल पहने हैं। मांग में सिंदूर है। वो मजदूर लग रही है। 
विज्ञापन

कुछ दूर पर मिली खून से सनी ईंट और साड़ी

घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर ही एक साड़ी पड़ी मिली है। पास ही खून से सनी ईंट पड़ी हुई थी। इससे उसकी हत्या सिर पर ईंट मारकर किए जाने की आशंका है। 

पुलिस ने महिला की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। कपड़े अस्त व्यस्त होने से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। 

सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए एक टीम को लगाया गया है। जांच के बाद पता चला है कि उसे हत्या के लिए झाड़ियों में लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें