फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: बीच सड़क पर महिला से छेड़छाड़, दुपट्टा खींचा...विरोध करने पर कर दी पिटाई

Fri, 14 Jun 2024 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सड़क पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इसका उदाहरण थाना लोहामंडी क्षेत्र में देखने को मिला, जहां बीच सड़क पर एक महिला के साथ शोहदों ने बेशर्मी की हदों को पार कर दिया। उसका दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर पिटाई कर दी। 
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर महिला से शोहदों ने छेड़छाड़ की। दुपट्टा खींच लिया। महिला की बेटियों ने विरोध में चप्पल उतार लीं। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला 10 जून को अस्पताल में भर्ती जेठ के लड़के को देखकर घर वापस आ रही थी। दोनों बेटियां भी साथ में थीं। रास्ते में एक दुकान के पास खड़े आरोपी चांद और फरमान उन्हें और उनकी बेटियों को देखकर अश्लील कमेंट करने लगे। विरोध पर आरोपी गाली-गलौज देने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कामरान और छोटू भी उनका साथ देने आ गए। पुलिस ने मारपीट और छेड़छाड़ की धारा में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें