फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में गांव मुस्तफाबाद से तीन दिन से महिला के साथ ससुरालियों के गायब होने पर मायके पक्ष ने मंगलवार देर रात थाना जसराना में ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी।
पुलिस के कार्रवाई न करने पर गुस्साए मायके पक्ष के लोगों ने पहले ससुराल जाकर तलाश की बाद में मुस्तफाबाद चौराहे पर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना पर थाना जसराना के साथ एका, फरिहा का फोर्स पहुंचा और समझा बुझाकर जाम खुलवाया। गांव गीगना निवासी प्रेमलता की शादी गांव मुस्तफाबाद निवासी विजय के साथ हुई है।