फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स का जिस्म ही नहीं भरोसा भी नोंचा: सरकारी नौकरी का झांसा देकर की दोस्ती, फिर दुष्कर्म; यहीं न रुकी दरिंदगी

Tue, 04 Apr 2023 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने नौकरी का झांसा देकर दोस्ती की। इसके बाद  दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। आरोपी की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। उसने किराए का कमरा लेकर उसे वहां रहने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद वो उसका यौन शोषण करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक नर्स धोखे का शिकार हो गईं। सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने सरकारी नौकरी का आश्वासन दिया। दोस्ती कर शादी की बात कही। आरोप है कि दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल करके शोषण करता रहा। एक दिन जान से मारने कोशिश की। वह किसी तरह बच गईं। अब आरोपी धमकी दे रहा है। पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही है। पीडि़ता ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खौफनाक साजिश: पत्नी के झूठे प्यार को समझ नहीं सका पति, कोल्डड्रिंक पीते ही घुटने लगा दम; इस तरह बचा जिंदा

एटा की रहने वाली है नर्स 

एटा की रहने वाली युवती ने राष्ट्रीय महिला आयोग में पत्र भेजा है। उन्होंने नर्सिंग का कोर्स कर रखा है। एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित एक हास्पिटल में कार्यरत हैं। आरोप लगाया कि हास्पिटल में आवास विकास कालोनी के युवक का आना-जाना था। उसने खुद को सिंचाई विभाग में उच्च पद पर कार्यरत बताया। कहा कि वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा। शादी का झांसा दिया। वह उसकी बातों में आ गईं। उसने कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर दुष्कर्म किया। 

ये भी पढ़ें - पति की शर्मनाक शर्त: पत्नी को दोस्तों के साथ हमबिस्तर करने का बनाता है दबाव, वजह ऐसी जो कर देगी हैरान

बना लिया अश्लील वीडियो 

इस दौरान वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद यौन शोषण करने लगा। उसे किराये पर कमरा लेकर रखने लगा। एक दिन उसे जान से मारने का प्रयास किया। वह किसी तरह बचकर भाग निकली। पुलिस से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई। आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। पीड़ित ने अब राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पीड़िता तहरीर देंगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - UP: तमंचे के बल पर पूर्व प्रधान के बेटे ने दोस्तों संग की दरिंदगी, युवती की शादी के 4 साल बाद वीडियो वायरल
विज्ञापन

वर्दी में खिंचवा रखे हैं फोटो

युवती का आरोप है कि आरोपी युवक अपने पास रिवाल्वर रखता है। वह वर्दी में फोटो खिंचवाता है। युवतियों को पुलिस विभाग में बताकर धेाखा दे चुका है। पहले भी कई युवतियां उसके शोषण का शिकार हो चुकी हैं। मगर, बदनामी की वजह से कुछ नहीं बोलती हैं।

ये भी पढ़ें - पड़ोसी की साजिश: पति को नहीं हुई खबर, कर दिया पत्नी और नाबालिग बेटे का सौदा; इस तरह खुला राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें