किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके ससुर दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उसके ससुर बीते एक माह से उसके साथ छेड़छाड़ करते आ रहे हैं। विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकी व जायदाद से बेदखल करने की धमकी देते हैं।
रिश्तेदारों के माध्यम से ससुर को समझाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन वह किसी की बात सुनने को राजी नहीं है। उसके पति एक विद्यालय के संचालक हैं, ससुर की हरकतों की वजह से उनकी छवि भी खराब हो रही है। ससुर उसे व बच्चों को प्रताड़ित कर रहा है, पीड़िता की ओर से पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।