फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की मां को हुआ प्यार: पहले पति से तोड़ा रिश्ता, लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी; इस हाल में मिली लाश

Thu, 19 Nov 2026 01:16 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। महिला करीब छह साल से युवक के साथ रह रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला है। महिला करीब छह साल से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मृतका के पहले पति से दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 15 से 16 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पंचनामे की कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला का शव पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला के लिव-इन पार्टनर से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, महिला के बच्चों और परिवार वालों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें