फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिचपुरी में बस की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल, शनिदेव मंदिर से आगे हुआ हादसा, बस छोड़कर भाग गया चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। बोदला-अछनेरा रोड पर कस्बा बिचपुरी में शनिदेव मंदिर से आगे शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव अंगूठी निवासी पिंकी (42) अपने परिवार के वसीम और सायरा के साथ बाइक से बिचपुरी स्थित अस्पताल में भर्ती पति मुश्ताक अली से मिलने जा रही थीं। शाम करीब छह बजे शनिदेव मंदिर के आगे बोदला की ओर से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वसीम और सायरा घायल हो गए। चालक बस को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। चौकी इंचार्ज ने बताया है कि बस को पुलिस चौकी पर खड़ा करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें