फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेकाबू दूध कैंटर की टक्कर से महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। कस्बा में पुलिस बूथ के समीप बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार दूध से भरे कैंटर ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल है।
विज्ञापन


हादसे के दिन सुषमा देवी (51) पत्नी राजवीर सारस्वत, निवासी अभयपुरा, थाना सादाबाद (हाथरस), अपने पति के साथ किसी निजी कार्य से खंदौली आई थीं। पुलिस बूथ के पास पहुंचते ही अनियंत्रित कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वहां मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान सुषमा देवी की मौत हो गई। उनके पति का उपचार जारी है।


अलीगढ़ से दूध खाली कर आगरा जा रहा था कैंटर
घटना के बाद पुलिस ने कैंटर का पीछा कर कुछ दूरी पर वाहन समेत चालक को पकड़ लिया। चालक की पहचान मोर मुकुट निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। वह अलीगढ़ से दूध खाली कर कैंटर लेकर आगरा जा रहा था। कैंटर स्वामी मथुरा का निवासी बताया गया है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें