थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मोहर सिंह की मां मीना देवी की तहरीर पर अपहरण और जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों मंगल, ममता और लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
युवती को रिश्तेदार के घर छोड़ा
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने बेटी को एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया था। मोहर सिंह को अपने साथ लेकर कहीं जा रहे थे। आशंका है कि मोहर सिंह के साथ वो वारदात करने वाले थे। अब युवती को बरामद करने का प्रयास पुलिस कर रही है।
समाज में हो गई थी बेइज्जती
पुलिस की पूछताछ में लक्ष्मी और अन्य ने बताया कि बेटी को मोहर सिंह अपने साथ ले आया था। इससे समाज में बेइज्जती हो रही थी। उन्होंने दिल्ली पुलिस को सूचना नहीं दी। वह खुद ही बेटी की तलाश में लग गए। वह मोहर सिंह को ठिकाने लगाने वाले थे। मगर, पकड़ लिए गए।