फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को खुरपी मारकर किया घायल

Sun, 21 Jan 2024 05:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को खुरपी मारकर किया घायल
विज्ञापन

- तिमनपुर में हुई घटना, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव तिमनपुर में नामजद के घर में बकरी चले जाने के विवाद में आरोपियों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। खुरपी पर चेहरे पर वार किया। बचाने आए पति को भी गाली गलौज करते हुए धमकाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव तिमनपुर निवासी घमंडी लाल की बकरी शनिवार को गांव निवासी हवलदार के दरवाजे पर चली गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी विवाद करने लगे। हवलदार उसकी पत्नी रेखा और राम खिलाड़ी उसके घर पर मौजूद पत्नी शीला को गालियां देने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपी महिला ने पत्नी शीला को खुरपी मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब वह बचाने के लिए आया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें