फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मिला कोरोना का मरीज: इस शहर में मिली संक्रमित महिला, ये लक्षण आए सामने; अस्पताल में भर्ती

Sun, 19 Jul 2026 09:24 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में एक बार फिर कोरोना का मरीज मिला है। 77 वर्षीय महिला को एसएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। चिकित्सकों की मानें तो मामला बेहद गंभीर है। 
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : Amarujala.com/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। शहर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। खांसी और सांस फूलने की समस्या से जूझ रहीं एक बुजुर्ग महिला ने सदर स्थित सेना अस्पताल में प्राथमिक उपचार लिया। राहत न मिलने पर पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती हुई। यहां जांच में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रकाबगंज थाना क्षेत्र के निवासी हिरेंद्र कुमार (हीरो) की 77 वर्षीय माता सरूपी देवी पिछले कुछ दिनों से गंभीर खांसी और सांस फूलने की समस्या से जूझ रही थीं। हिरेंद्र कुमार अपनी माता की बिगड़ती हालत को देखकर पहले सदर स्थित सेना अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें किसी अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद पिछले रविवार 12 जुलाई को उन्होंने मां को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने कई जांचें कीं, जिसकी रिपोर्ट आने पर रविवार दोपहर 12 बजे बुजुर्ग महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आते ही पुष्पांजलि हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने परिजनों को मरीज को लखनऊ या जयपुर ले जाने को कह दिया। 
 
विज्ञापन

हिरेंद्र अपनी गंभीर रूप से बीमार माता को लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उस वक्त अस्पताल में कोई विशेष कोरोना वार्ड सक्रिय नहीं था। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शनिवार को पुष्पांजलि हॉस्पिटल से रेफर होकर एक गंभीर मरीज परिसर पहुंचा। मरीज में कोरोना के लक्षण देखते हुए इमरजेंसी में आइसोलेशन वार्ड में उन्हें शिफ्ट किया गया है। डॉ. गुप्ता के मुताबिक, मरीज फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर है और जल्द ही कोविड टेस्ट किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बेहद गंभीर मामला है और पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

ये भी पढ़ें-UP: बांके बिहारी मंदिर में दूसरे समुदाय के युवक संग पहुंची युवती, पहचान खुलते ही हंगामा; वीडियो आया सामने
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें