आयुध उपस्कर निर्माणी में महिला कल्याण समिति कार्यालय विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास करतीं समि?
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। पढ़ाई के साथ बच्चों में एक्सट्रा एक्टिविटीज का होना भी जरूरी है। साथ ही महिलाएं खुद को मजबूत करने के लिए स्वावलंबी बनें। ये बातें आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर में अखिल भारतीय महिला कल्याण समिति आयुध निर्माणी बोर्ड कोलकाता की अध्यक्षा नीलम मोहन ने अंकुर विद्या मंदिर स्कूल के सांस्कृतिक मंच का फीता काटकर उद्घाटन करने के दौरान कहीं।
आयुध उपस्कर निर्माणी द्वारा संचालित अंकुर विद्या मंदिर में सांस्कृतिक मंच का शुभारंभ किया है। इससे बच्चों को संगीत, कला, नृत्य आदि करने का मौका मिलेगा। उन्होंने निर्माणी एस्टेट परिसर में महिला कल्याण समिति कार्यालय के विस्तारीकरण कार्य का भी फीता काटकर व भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान निर्माणी के प्रबंधक उमेश कुमार, महिला कल्याण समिति हजरतपुर की अध्यक्षा शैल प्रभा उपस्थित रहीं।