मैनपुरी। शहर में औंछा रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह घर के बाहर टहल रही महिला को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भाऊपुर निवासी 53 वर्षीय वीरावती शहर के औंछा रोड स्थित अपने दूसरे घर पर थीं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे वह टहलने के लिए निकली थीं तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जब तक परिजन व आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक टक्कर मारने वाले वाहन को चालक भाग ले गया। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।