मंदिर में पूजा करने जा रही महिला को ट्रक ने रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें बमुश्किल शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सीतानगर, रामबाग निवासी बहादुर सिंह मजदूरी करते हैं। बुधवार सुबह सात बजे पत्नी किरन देवी (45) घर से प्रकाश नगर स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जा पैदल जा रही थीं। नुनिहाई रोड पर तेज रफतार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक को सीज कर दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।